बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम सालेबर्डी में जेठ-बहू के शव एक तालाब में मिले हैं। मृतकों की पहचान सालेबर्डी निवासी प्रकाश रहांगडाले (45) और उनकी बहू सीमा रहांगडाले (37) के रूप में हुई है। दोनों शनिवार से अपने घर से लापता थे। रविवार सुबह लगभग 10 बजे सालेबर्डी और येरवाटोला के बीच स्थित तालाब में ग्रामीणों ने शव देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए रामपायली अस्पताल भेजा गया। नलजल मिशन के कार्य में सुपरवाइजर वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। प्रकाश रहांगडाले नलजल मिशन के कार्य में सुपरवाइजर का काम करते थे। प्रकाश और सीमा शनिवार को घर से लापता हो गए थे। कुछ लोगों ने उन्हें देर रात एरवटोला में देखा था। रविवार सुबह ग्रामीणों को तालाब किनारे एक बाइक और चप्पलें मिली थीं, जिसके बाद तालाब में शव दिखाई दिए। मौके पर मिली कीटनाशक दवा रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया कि मौके से कीटनाशक दवा की एक बोतल मिली है। दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस जांच कर रही है कि मौत कीटनाशक दवा के सेवन से हुई है या पानी में डूबने से। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…


