देवास में मंगलवार को कांग्रेस और जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। ये मार्च स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुई। मार्च में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक विक्रांत भूरिया उपस्थित थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मार्च में हिस्सा लिया। मार्च का समापन उज्जैन चौराहा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुआ। संजय दत्त ने कहा, “बाबा साहब अंबेडकर हमारे आदर्श हैं, उनका अपमान हम सहन नहीं कर सकते। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अमित शाह अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।” पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विक्रांत भूरिया ने भी अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। मार्च में कांग्रसियों ने एसडीएम बिहारी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।


