बड़वानी जिले की पानसेमल पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये था पूरा मामला पुलिस ने बताया कि फरियादी मोहन पिता तिरख्या चौहान निवासी मोयदा ने सूचना दी थी कि उसकी बहन ने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर केस जांच में लिया था। बयानों के आधार पर पाया गया कि विवाद के कारण महिला ने पति से परेशान होकर कुएं में कुदकर अपनी जान दी है। आरोपी को भेजा गया जेल घटना के बाद से फरार आरोपी राजू पिता बादस्या जाधव (52) निवासी मतराला को पुलिस मंगलवार को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को उपजेल सेंधवा भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, उनि हंस कुमार झिंझोरे, आरक्षक बहादर चौहान तथा सैनिक जीवन चौहान की विशेष भूमिका रही।


