देवास में तेंदुए के शावक की मौत:खेत की जाली में फंसने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

देवास के शंकरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में स्थानीय किसानों ने एक तेंदुए के शावक का शव पाया। शुरुआती अनुमान है कि शावक खेत में लगी जाली में फंसने से मारा गया, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार, शावक के पिछले पैर में खून के निशान दिखाई दिए। शिकार से बचाव के लिए खेत में लगी जाली में फंसने की आशंका जताई जा रही है। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने शावक को मृत पाया और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मौसम पटेल को सूचित किया। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का पता चलेगा मौसम पटेल ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के शावक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। क्षेत्र में तेंदुओं की आवाजाही और सावधानी की जरूरत शंकरगढ़, नागदा और पाल नगर के पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से तेंदुए और उनके शावकों की आवाजाही देखी जा रही थी। किसानों ने इससे पहले भी कई बार वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी। विभाग ने किसानों को क्षेत्र में सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *