देवास में पुत्र ने पिता की हत्या की:पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार

देवास जिले के बागली क्षेत्र में एक पुत्र ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर रविवार शाम को हत्या कर दी। यह घटना ग्राम पंचायत धावड़िया में हुई। आरोपी पुत्र घटना के बाद से फरार है।धावड़िया निवासी विष्णु पटेल (भील) का उनके बड़े पुत्र सोहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सोहन ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इस हमले से विष्णु पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव और थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक विष्णु पटेल के चार पुत्र हैं, जिनमें आरोपी सोहन सबसे बड़ा है। घटना को अंजाम देने के बाद सोहन मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सोहन ने अपने पिता विष्णु से विवाद किया था, जो इतना बढ़ गया कि उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *