देवास में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, चार महिलाएं घायल:112 वाहन से पहुंचाया अस्पताल; जेतपुरा फाटे पर हादसा, सड़क पर बिखरा सोयाबीन

देवास-भोपाल रोड पर जेतपुरा फाटे के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे एक यात्री बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार महिला यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तेज रफ्तार बस ने मारी ट्रॉली को टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवास से भोपाल जा रही यात्री बस ने आगे चल रही सोयाबीन से भरी ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें भरा सोयाबीन सड़क पर बिखर गया। चार महिलाएं घायल, सिर और पैर में चोटें हादसे में घायल चारों महिला यात्रियों को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को सिर और पैरों में मामूली चोटें आई हैं। 25 से ज्यादा यात्री थे सवार बस में करीब 25 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद उन्हें दूसरी बस की व्यवस्था कर भोपाल रवाना किया गया। टक्कर के चलते बस के आगे के कांच भी टूट गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस और 112 वाहन मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक को सुचारु किया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *