देवास में बाइक चोरी का आरोपी 1100KM दूर से गिरफ्तार:यूपी के गाजीपुर अरेस्ट कर लाई पुलिस

देवास पुलिस ने अमानत में खयानत के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 1100 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया और उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह मामला 12 जून 2024 का है, जब सतवास थाने में एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्त गुजराम उर्फ शिवा कश्यप, निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, को लगभग दो साल से जानता था। वे आमा बड़गांव, जिला सीहोर में एक साथ रेत खदान में मजदूरी करते थे। घटना वाले दिन, फरियादी और गुजराम उसकी बाइक (MP47ZB2124) से नेमावर से ग्राम बाईजगवाड़ा में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे, गुजराम उर्फ शिवा ने तंबाकू पाउच लाने का बहाना बनाकर फरियादी से बाइक की चाबी मांगी और चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। फरियादी ने कई बार अपने परिचितों के नंबरों से गुजराम के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वह रेत खदान पर काम पर भी नहीं लौटा। फरियादी ने आरोप लगाया कि शिव कश्यप उसकी बाइक बेईमानी से ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर, सतवास थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुजराम उर्फ शिव कश्यप को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया, जो घटना स्थल से लगभग 1100 किलोमीटर दूर है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजराम उर्फ शिव कश्यप पिता सौदागर कश्यप (33 वर्ष) निवासी गोसलपुर, पुलिस थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हीरो बाइक (MP47ZB2124) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपए है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *