शुक्ला ब्रदर्स की बस से फिर टक्कर…दो बाइकों को कुचला:इंदौर में महिला समेत चार घायल; लोगों ने ड्राइवर को पीटा, तोड़फोड़ की

इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की है। जो बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा। सांवेर पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने बस को जब्त कर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। हादसे में घायल एक महिला और युवक को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज सांवेर के अस्पताल में जारी है। तेज रफ्तार में चल रही थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक थी, जिससे पीछे से दोनों बाइकें चपेट में आ गईं। एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है। देखिए तस्वीरें लोगों ने बस पर किया पथराव
दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। उस समय बस के अंदर यात्री मौजूद थे, जिन्हें लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ये खबर भी पढ़ें.. भाजपा विधायक की बस से फिर हादसा, स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस ने स्कूटी सवार महिला को सामने से टक्कर मार दी। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी दोनों घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बस ड्राइवर की पिटाई…VIDEO इंदौर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पीट दिया। यह बस विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। ड्राइवर की पिटाई हादसे के दो दिन बाद हुई। वीडियो 4 दिन बाद मंगलवार को सामने आया है। घटना अरविंदो हॉस्पिटल के पास बीकानेर स्वीट्स के सामने की है। पढ़ें पूरी खबर मोबाइल पर बात कर रहे ड्राइवर ने परिवार को कुचला इंदौर-उज्जैन रोड पर निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ा। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *