देवास में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; राजोदा क्षेत्र में घर पर अकेली थी

देवास के राजोदा क्षेत्र में रहने वाली ममता (35) ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ममता के पति उमराव सिंह ने बताया कि वह सुबह से मजदूरी के लिए बाहर गए थे और बच्चे पढ़ाई के लिए घर के बाहर थे, इसलिए उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था। इसके बाद पत्नी ने अचानक यह कदम उठा लिया। आज जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है ताकि सही तथ्य सामने आ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *