देवास में युवक का शव मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, गले पर निशान मिलने का दावा

देवास के नौसराबाद बाईपास पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी 42 वर्षीय राकेश मालवीय, पिता देवीसिंह मालवीय के रूप में हुई है। मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, राकेश का शव बीती रात नौसराबाद पशु हाट के पास मिला। बताया गया है कि राकेश रात को खाना खाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। गले पर निशान मिले
परिजनों ने राकेश की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि राकेश के गले पर गहरा निशान है, जिससे लगता है कि उसका गला रेता गया है। परिजनों के मुताबिक, शरीर पर किसी अन्य तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। राकेश सिलावटी का काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। रात करीब दो बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *