देवास में युवक ने फांसी लगाई:पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

देवास की परमानंद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परमानंद कॉलोनी निवासी अमन पिता आरिफ पठान के रूप में हुई है। पड़ोसियों के अनुसार, अमन विवाहित था और पीओपी का काम करता था। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *