एमजी रोड इलाके के एक सरकारी स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाथरूम में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक चिमनबाग के महाराजा स्कूल की सरकारी बिल्डिंग में जितेन्द्र(18)पुत्र कुंवर सिंह का शव सोमवार सुबह मजदूरों ने फंदे पर लटके देखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जितेन्द्र मूल रूप से बांक टाडा का रहने वाला है। उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई है। पत्नी गुंची भी उसके साथ ही इंदौर काम को लेकर आई हुई थी। वहीं साला मुकेश और साढ़ू राकेश भी उसके साथ ही रहते थे। जितेन्द्र यहीं ठेकेदार बीआर गोयल की बिल्डिंग में मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र ने सुसाइड क्यों किया अभी मामले की जांच की जा रही है।


