देवास में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग:3 दमकलों ने ढाई घंटे में पाया काबू, लकड़ी और स्क्रैप जलकर राख

देवास-भोपाल बायपास स्थित रसूलपुर में एक स्क्रैप गोदाम में सोमवार रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में रखी लकड़ी और अन्य स्क्रैप सामग्री की वजह से आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग की भया को देखते हुए तीन दमकल और एक वाटर लॉरी को तत्काल कार्रवाई में लगाया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर निगम फायर विभाग के प्रतीक शर्मा के अनुसार, गोदाम में रखी लकड़ी की ज्यादा मात्रा के कारण आग को नियंत्रित करने में परेशानी हुई। फिलहाल गोदाम के मालिक की पहचान और आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *