इंदौर में फरवरी का तीसरा दिन काफी गर्म रहा। इस दौरान 24 घंटों में दिन का तापमान 4 डिग्री उछलकर 32.5 (+5) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और 16.6 (+5) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मंगलवार सुबह से मौसम साफ है और ठण्ड का असर नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। इस बार फरवरी की शुरुआत से ही गर्मी जैसा अहसास है। सोमवार को दिन में तेज धूप रही जिससे तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ। इन दिनों देर रात से अलसुबह तक ही हल्की ठण्ड का असर है।सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खास यह कि 90 दिन बाद अधिकतम तापमान इस स्तर पर आया है। इसके पहले 5 नवंबर को दिन का पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा की दिशा पश्चिमी होने से तापमान में इजाफा दरअसल अभी ठंड को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हवा की दिशा पश्चिमी बनी हुई है। इस कारण तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि रात के तापमान में कमी आएगी। यह फिर से 12-13 डिग्री के स्तर पर आ जाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले हफ्ते में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा। एक हफ्ते का मौसम


