देवास में 80 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन:5 वार्डों में सीसी रोड, पेवर्स ब्लॉक और सांस्कृतिक भवन की आधारशिला रखी

देवास में शुक्रवार को 80 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विधायक गायत्री राजे पवार ने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन और विधायक व महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ इन कार्यों की आधारशिला रखी। यह भूमि पूजन शहर के वार्ड क्रमांक 4, 15, 16, 19 और 42 में हुआ। इन कार्यों में सी.सी. रोड निर्माण, पेवर्स ब्लॉक लगाना और सांस्कृतिक भवन का निर्माण शामिल है। वार्ड क्रमांक 4 में 10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण होगा। वार्ड 16 और 15 में क्रमशः 20-20 लाख रुपए के पेवर्स ब्लॉक लगाए जाएंगे। वार्ड 19 में गौतम नगर स्थित शीतला माता मंदिर गार्डन की बाउंड्री वॉल और पेवर्स ब्लॉक के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, वार्ड 42 के बालाजी नगर में सामाजिक-सांस्कृतिक भवन के निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्च होंगे। इस अवसर पर विधायक पवार ने वार्डवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवास के सभी 45 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और शेष बचे कार्यों का भी शीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *