हरदा में 4 सहायक निर्वाचक अफसरों को नोटिस:विशेष पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरती, 24 घंटे में देना होगा जवाब

हरदा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने विधानसभा क्षेत्र 134–टिमरनी के चार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से जुड़े प्रकरणों के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में हरदा वनमंडल के उपवनक्षेत्रपाल सुकुमार उइके और रामलाल मरापे, पशु चिकित्सा अधिकारी भावना रानी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री मधुर सक्सेना शामिल हैं। 24 घंटे में जवाब तलब
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना प्रति उत्तर प्रस्तुत करें। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि अधिकारियों द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *