देवी माता मंदिर में चोरी,गहने और दानपेटी ले गए चोर:किशनपुरा गांव की वारदात, खाली दानपेटी मिली, पुलिस ने तलाशे फिंगरप्रिंट

सागर में नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में स्थित देवी माता मंदिर में चोरों ने सेंध लगाई। चोर मंदिर से भगवान के गहने और दानपेटी लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम किशनपुरा में देवी माता मंदिर स्थित है। मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह ताला लगाकर अपने घर गए थे। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए। जहां से वे माता के गहने और मंदिर परिसर में रखी दानपेटी उखाड़कर ले भागे। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो वारदात सामने आई। उन्होंने ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी। ग्रामीणों की मंदिर में भीड़ जमा हो गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल पर आरोपियों से जुड़े फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इसी दौरान मंदिर की दानपेटी कुछ दूरी पर खाली पड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर किया है। नरयावली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *