मड़िया डैम से 60 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित:केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय सचिव बोले- बांधों के रखरखाव में मिलेगी रैंकिंग

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव बीएल कांताराव शुक्रवार को सागर पहुंचे। उन्होंने राहतगढ़ विकासखंड के तहत बने मड़िया डैम का निरीक्षण किया। बोले कि बांधों के रखरखाव में रैंकिंग मिलेगी। रखरखाव के लिए स्थायी पॉलिसी तैयार करें। अक्टूबर 2026 तक डैम के तहत 60 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि डैम का काम समय सीमा में पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार भी बांधों के रखरखाव के लिए स्थायी मेंटेनेंस पॉलिसी भी तैयार करे। जिससे रखरखाव में राशि की कमी बाधा न बने। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक कम से कम 60 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि संचित हो इसके लिए लगातार कार्य किए जाएं। उसके बाद 36 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित करने के लिए भी लगातार समानांतर कार्य करें। कलेक्टर प्रत्येक माह इसकी समीक्षा करें। जिससे कार्य की प्रगति लगातार हो सके और जानकारी अद्यतन की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मड़िया और चकरपुर डैम के पावर हाउस, पंप हाउस का कार्य भी समानांतर रूप से किया जाए। मड़िया, चकरपुर बांध से 282 गांवों को मिलेगा पानी
मड़िया, चकरपुर बहुउद्देशीय परियोजनाओं का निर्माण सागर जिले में किया जा रहा है। परियोजना के तहत 270.10 मिघमी कुल जल भराव क्षमता के मड़िया बांध का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। जिससे सैंच्य क्षेत्र की सिंचाई आवश्यकता अनुसार पॉवर चैनल से जल छोड़कर 21 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करने के बाद पुनः नदी में छोड़ दिया जाएगा। उक्त जल का पुनः भंडारण करने के लिए मड़िया बांध में 74.31 मि.घ.मी. कुल जल भराव क्षमता के चकरपुर बांध का निर्माण किया गया है। चकरपुर और देहरा बांध से प्रेशराइज्ड पाइप के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण कर सागर जिले के राहतगढ़, खुरई, मालथौन और बीना विकासखंडों के 282 ग्रामों में 96 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई किया जाना है। मड़िया पावर हाउस का निर्माण प्रस्तावित
परियोजना में 72.36 मि.घ.मी. जल भराव क्षमता के देहरा बांध, 6.51 मि.घ.मी. जल भराव क्षमता के सेमराघाट व्यपवर्तन वियर, 4 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता के देहरा पॉवर हाऊस तथा 21 मेगावॉट क्षमता के मड़िया पॉवर हाऊस का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान कलेक्टर संदीप जीआर, ईएनसी डब्लूआरडी विनोद कुमार देवड़ा, सीई सागर डब्लूआरडी आरपीएस कांवर, सीई बीना प्रोजेक्ट आरआर मीणा, एसई बीना प्रोजेक्ट दीपक चौकसे, ईई विनय रोहित, अपर कमिश्नर पवन जैन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *