देशभक्ति धुनों और आतिशबाजी के साथ ‘बीटिंग द रिट्रीट’:गणतंत्र दिवस समारोह का समापन; दिल्ली के बाद भोपाल में ही होता है समारोह

राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्थित लाल परेड मैदान में गुरुवार को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित विभागीय अमला मौजूद रहा। ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने देश भक्ति तरानों की धुन बजाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम साढ़े चार बजे पुलिस ब्रास बैंड ने की। इसके बाद आर्मी पाइप बैंड ने अलग-अलग प्रकार के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से प्रस्तुति दी। नई एवं पुरानी हिन्दी फिल्मों के गानों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा पुलिस बैंड द्वारा मार्च पास्ट करते हुए बैंडवार और सामूहिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। कार्यक्रम में शाम करीब 6 बजे आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जो मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। डीजीपी के मार्गदर्शन में हुई थी रिहर्सल बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल की गई थी। ‘बीटिंग द रिट्रीट’ एक प्राचीन परंपरा है। सैन्य और अर्ध सैन्य बलों की ओर से इसका निर्वहन किया जाता है। प्राचीन काल में भी युद्ध के बाद जब सेना युद्ध से वापस आती थी, तो तनाव कम करने और मनोरंजन के लिए बैंड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है। देश की राजधानी दिल्‍ली के अलावा केवल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आयोजन किया जाता है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *