नर्मदापुरम में शराब दुकान के पास युवती का हंगामा:नशे में धुत होकर राहगीरों को दीं गालियां; पुलिस अस्पताल ले गई

नर्मदापुरम के इटारसी रोड स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम 4 बजे नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। जींस-टॉप पहनी यह युवती करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर तमाशा करती रही और आने-जाने वाले लोगों को गालियां देती रही। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे किसी तरह काबू कर जिला अस्पताल ले गई। हंगामे के दौरान युवती के हाथ में शराब का पैक नजर आया। वहां मौजूद लोगों और राहगीरों ने उसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह लोगों से अभद्रता करती और गालियां देती साफ दिखाई दे रही है। कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नशे में इतनी चूर थी कि किसी की नहीं सुनी।
अस्पताल में मेडिकल कराने से इनकार सूचना मिलने पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस को भी अपशब्द कहती रही। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसने मेडिकल कराने से साफ इनकार कर दिया और वार्ड से बाहर आकर बैठ गई। खुद को भोपाल की बता रही एसआई मोनिका गौर ने बताया कि युवती काफी नशे में लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह बार-बार खुद को भोपाल की निवासी बता रही है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *