देशभर से 20 आईएएस ट्रेनी अफसरों ने गुरुनगरी का दौरा कर निगम के प्रोजेक्टों की ली जानकारी

देशभर के अलग-अलग राज्यों से 20 आईएएस ट्रेनी अफसरों ने गुरुनगरी का दौरा कर निगम से जुड़े प्रोजेक्टों के बारे जानकारी ली। जिसमें सबसे अधिक राही प्रोजेक्ट ने आईएएस ट्रेनी अफसरों को प्रभावित किया। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह व एडीसीपी हरकमल कौर के निर्देशन में पॉवर प्रजेंटेशन के जरिए बताया गया कि किसी प्रोजेक्ट को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है। बीआरटीएस बसों के बारे बताया कि तरह से पॉल्यूशन को कंट्रोल करने में यह मददगार है। वहीं ट्रिपल आईसी इंटीग्रेटेड सर्विस के बारे विस्तार से बताया। इन कैमरों के जरिए किस तरह से वाहन चालकों पर नजर रखी जा सकती है। स्मार्ट सिटी के तहत जो भी प्रोजेक्ट आए हैं, उनके लिए जारी फंड का उपयोग कैसे करें कि कम लागत में भी बेहतर डवलपमेंट कराया जा सके। एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेनी अफसर आए थे और सायं करीब 4 बजे दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए। डवलपमेंट से लेकर सुरक्षा व सरकार की नीतियों के बारे पूछा तो जवाब देकर संतुष्ट किया गया। पंजाब के कल्चर के बारे भी बताया गया जिससे वह काफी प्रभावित हुए। इस मौके पर एसीपी नॉर्थ मनजिंदर सिंह, एसई संदीप सिंह, पीआरओ आशीष कुमार, ज्योति महाजन, फेरी भाटिया व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *