देश में गंभीर हालात के चलते किसानों ने रेलवे लाइनें छोड़ी

अमृतसर| किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से 7 मई को रेल लाइनें जाम करने का ऐलान किया था मगर भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रेलवे लाइनें छोड़ दीं। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा और प्रदेश महासचिव राणा रणबीर सिंह और प्रदेश नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पुलिस बल के साथ भारत माला प्रोजेक्ट के लिए जमीनें अधिग्रहण करने की कवायद चल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि देश के हालात को ध्यान में रखते हुए रेल यातायात में कोई बाधा नहीं आने दी गई। इस अवसर पर प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 45 दिन के भीतर भारत माला परियोजना से संबंधित किसानों की जमीनों का पैसा जारी कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *