भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों नेबीती रात भारतीय सेना की ओर से पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू को शुभकामनाएं देते हुए इस कार्रवाई को उचित बताया। हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की नृशंस हत्याओं को लेकर देश की जनता में आक्रोश की लहर थी, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में बुधवार को भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जहां आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, वहीं दर्जनों आतंकियों को भी मौत के घाट उतार कर पहलगाम हमले का बदला लेने की शुरुआत कर दी गई है। हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि भारत के सामने पूरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ, सही कार्रवाई कर, उदाहरण देने का यही सही समय अब है। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा, कमल डालमिया, संजीव शर्मा, राजिंदर जैन, सुनील महाजन, विवेक वाही, के.के. आनंद, अशोक महाजन, विनीत आहूजा, संदीप गुप्ताआदि उपस्थित थे।


