देश में रामनवमी आज:हरियाणा-झारखंड हाई अलर्ट पर, मुंबई में 11 हजार पुलिसकर्मी तैनात; MP-UP में जुलूस पर पुलिस की नजर

देशभर में रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। ज्यादातर राज्यों में रथयात्रा, जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार राज्य शामिल हैं। जुलूसों में कोई हंगामा न हो इसके लिए राज्यों सरकारों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हरियाणा नूंह में साल 2023 में रामनवमी पर ब्रजमंडल यात्रा के दौरान पथराव हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए नूंह के फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना इलाकों में टाइट सिक्योरिटी की लगाई गई है। लोकल थानों की पुलिस तैनात है। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। झारखंड का हजारीबाग रामनवमी को लेकर संवेदनशील जिले में शामिल है। यहां का जमा मस्जिद रोड, खिरगांव , झंडा चौक, भगत सिंह चौक इलाके अलर्ट मोड पर हैं। जुलूस के रूट पर 5000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। 10 डीएसपी और 4 एसपी मौजूद हैं। यहां 10वीं की रात से लगातार 36 घंटे जुलूस निकलते हैं। गिरिडीह जिला भी अलर्ट मोड पर है। यहां सिक्योरिटी फोर्स की 7 बटालियन तैनात हैं। इसमें सीआरपीएफ भी शामिल है। 90 ड्रोन कैमरे से जिले पर नजर रखी जा रही है। 3 हजार पुलिसकर्मी को सड़कों पर उतारा गया है। महाराष्ट्र के मालेगांव, अमरावती, धोले, नागपुर जिले भी रामनवमी को लेकर संवेदनशील जिलों में रखे गए हैं। यहां पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुंबई में भी जुलूस निकलेंगे। यहां 11 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा में विवाद की स्थिति बन सकती है। इंदौर में 2 हजार तो खंडवा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए घए हैं। राजस्थान के जयपुर और टोंक के कुछ इलाके संवेदनशील हैं। दोनों ही शहरों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। गुजरात के अहमदाबाद में जॉर्डन रोड, दरियापुर, शाहपुर इलाके संवेदनशील हैं। इन जगहों पर सिक्योरिटी के लिए 14 हजार सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। 1 हजार के करीब पुलिसकर्मियों की तैनाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *