रामनवमी पर भगवान राम के जन्मोत्सव के लिए अयोध्या तैयार है। राम मंदिर में रामलला लगातार 18 घंटे दर्शन देंगे। मंगला आरती के बाद सुबह 5 बजे कपाट खोल दिए गए। रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म होगा। तभी सूर्य तिलक भी होगा। 4 मिनट तक सूर्य किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराके शृंगार किया गया। प्रशासन का अनुमान है कि 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम मंदिर के बाहर एक किमी की लाइन लगी है। श्रद्धालु पहले सरयू स्नान कर रहे हैं। फिर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर हाउसफुल जैसे हालात हैं। गर्मी को देखते हुए राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछवाई गई। ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का जा रहा है। जगह-जगह शेड बनवाए गए हैं। 2 तस्वीरें देखिए… पहली बार तैयारी है कि दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। सरयू घाटों पर 2 लाख दीप जलाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1000 से ज्यादा CCTV से मॉनिटरिंग हो रही है। ड्रोन से निगरानी का ट्रायल भी हो चुका है। अयोध्या में रामनवमी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


