बच्चों ने अपनी साहित्यिक और बौद्धिक कला का प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | कांकेर पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में मिडिल कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी भाषा में ज्ञान अभिवृद्धि करने व कविता को लय एवं हाव.भाव से बोलने व हिंदी भाषा के शब्द भंडार में अभिवृद्धि करने के लिए हिन्दी कविता वाचन का आयोजन किया गया। इसमें असमा खान, विविका कोर्राम, तेजस्वी देवांगन, महिरा खान, दृष्टि कश्यप, प्रेरणा यादव, करूणावासिनी मंडावी, हिमांश्री सिन्हा, भव्या बिसवाल, सानिध्य सिंह, राबिया, रीया मंडावी, वासनी साहू, सनाया मेश्राम, अलीना बानो, समृद्धि ठाकुर, कव्या साहू, सानिध्य निर्मलकर, हामीद अली आदि छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया। कविता वाचन छठवी की कव्या साहू प्रथम, आठवी की सनाया मेश्राम व अलीना बानों द्वितीय व आठवीं तेजस्वी देवांगन व आसमा खान तृतीय रहे। कार्यक्रम इंचार्ज रूबी खान, दीपांजली गोगोई, संगीता भारती, पार्वती गजबल्ला के प्रयास से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चें अपनी बातों को सभी के कविता के माध्यम से आत्मविश्वास के साथ कहने एवं साहित्य कला के प्रति लगाव बढ़ाने किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिंद्र गोलुगुरी, वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, पवित्र बराई, वर्षा रामानी, मेघा सेवा, शबाना परवीन, एस मर्सी, तीरथ साहू, अवतार सिंह, कृष्णापद कुंभकार, भारती सेठिया, प्रतीक सिंह, जीतूदास मांडले, अनिल कुमार ढाके, उज्जवल निर्मलकर, रिया सोनी, शांति लीना नेताम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *