कांकेर| चारामा में ग्राम आंवरी में एक किसान के घर के छत में रखा लोहे का टावर चोरी हो गया। चोरी का आरोप गांव के ही एक ग्रामीण पर लगाया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। किसान ने घटना के बाद चोर की तलाश की जब वह नहीं मिला तो पांचवें दिन शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। चारामा थाना में शिकायत करते किसान जगमोहन ग्रेवाल निवासी आंवरी ने बताया 31 मार्च को वह दोपहर में घर में ताला लगाकर निजी काम से धमतरी गया था। शाम 7 बजे वापस घर आया तो ससुर जीवराखन ने मुझे आकर बताया जब वे खेत से वापस आ रहे थे तो मेरे घर के बाहर शिवकुमार भारती लोहे का बना टावर कंधा में उठा कर ले जा रहा था।


