दैनिक भास्कर अनएकेडमी साइंस चैंप टॉप 200 रैंकर्स का सम्मान:कक्षा 6वीं–10वीं और JEE–NEET के लिए 45% छात्रवृत्ति की घोषणा

दैनिक भास्कर एवं अनअकैडमी सेंटर, कोटा के सहयोग से आयोजित साइंस चैंप परीक्षा के टॉप 200 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समारोह की मुख्य अतिथि एडीएम कोटा सिटी (सीलिंग) कृष्णा शुक्ला रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को दैनिक दिनचर्या में नियमित अध्ययन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेगुलर प्रेक्टिस,डिसिप्लिन एवं पॉजिटिव सोच से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अनअकैडमी सेंटर, कोटा के चीफ मेंटर एवं डायरेक्टर सुयश प्रताप सिंह ने साइंस चैंप के सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि कक्षा 6वीं से 10वीं तक के ओलिंपियाड तथा जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 45 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति 31 दिसंबर 2025 तक मान्य रहेगी। उन्होंने कहा कि अनएकेडमी सेंटर, कोटा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाला मार्गदर्शन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मान समारोह के दौरान टॉप 200 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दैनिक भास्कर एवं अनएकेडमी सेंटर, कोटा की इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *