राजनांदगांव में दैनिक भास्कर और कृष्णाय की तरफ से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में साल 2024-25 की सीजी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर देश का अग्रणी समाचार पत्र है, जो हमेशा से छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। आस्था मूक बधिर स्कूल के छात्रों ने दी आकर्षक प्रस्तुति इस कार्यक्रम में आस्था मूक बधिर विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जेएलएम गायत्री विद्यापीठ के बच्चों की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी मोहित गर्ग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास का संचार कर भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना था।


