रायपुर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर ने धोखाधड़ी की है। उसने अपनी कंपनी के पार्टनर को धोखा देते हुए बैंक से 45 लाख रुपए अपने बैंक में ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा हैं। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का हैं। हेमंत भारद्वाज निवासी बोरियाकला ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्नेहा इन्फ्रास्ट्रक्चर लाजिस्टिक एल.एल.पी फर्म मे तीन पार्टनरों की बराबर की हिस्सेदारी थी। 9 फरवरी को कंपनी के कंस्ट्रक्शन और लाजिस्टिक काम के लिए एक निजी बैंक में खाता खोला गया। जहां कंपनी के एक पार्टनर नीरज केडिया ने बैंक को धोखे में रखकर दो किस्त में करीब 45 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी नीरज केडिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। इसके बाद कोर्ट के आदेश से आरोपी को जेल भेजा गया हैं।


