दैनिक भास्कर के मेले में उमड़ रही भीड़, हर आयु वर्ग के लिए आकर्षण

हनुमानगढ़| दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के प्रति शहर ही नहीं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक मेले में रौनक बनी रहती है और प्रवेश द्वार पर लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई है। मेले में लगे विभिन्न स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। घरेलू उपयोग की वस्तुएं, हस्तशिल्प, कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और खानपान के स्टॉल पर भीड़ नजर आ रही है। खासकर बच्चों के लिए लगाए गए झूले, खेल और मनोरंजन के साधन मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। परिवार के साथ आए लोग खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेला संचालक साकिर हुसैन ने बताया कि व्यवस्थाओं को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही। रोटरी क्लब विजन ने की बुक भेंट: मेले के अंतर्गत पुस्तक पंडाल में रोटरी क्लब विजन की ओर से सराहनीय और प्रेरणादायी पहल की गई। रोटरी क्लब विजन ने लेखक स्व. लाजपतराय गर्ग द्वारा लिखित पुस्तकों से निर्मित एक विशेष “बुक वॉल” भेंट की, जो मेले का आकर्षण केंद्र बनी हुई है। इस बुक वॉल का उद्देश्य समाज में पुस्तकों के महत्व को उजागर करना तथा नई पीढ़ी में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस मौके पर रोटरी क्लब विजन के सचिव कुनाल गोयल, कोषाध्यक्ष मितल अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन आशु गर्ग, विकास पारीक, नितिका गर्ग, अतुल गुंबर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *