अंबिकापुर | दैनिक भास्कर के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन गुरुवार को अंबिकापुर में किया गया। कैलेंडर का विमोचन व्यवसायी सतीष चंद्र मिश्रा व मनीष मिश्रा ने किया। उन्होंने दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र ने क्षेत्रीय, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर आमजन की आवाज को सशक्त मंच प्रदान किया है। वार्षिक कैलेंडर न केवल तिथियों की जानकारी देता है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संदेश भी जन-जन तक पहुंचते हैं।


