राजनगर | नगर परिषद राजनगर स्थित शासकीय महाविद्यालय राजनगर की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 7 जनवरी को गोदग्राम भलमुडी के आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। मुख्य अतिथि पूरन सिंह रहे, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी दिग्विजय पाटिल सहित अनुसुइया रजक, रतन सेन, मनोज जायसवाल, पूनम वैश्य ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी। शिविर के प्रथम दिन आंगनबाड़ी परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।


