मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को बालाजी धाम कॉलोनी में होने जा रहे पतंग महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। यह आयोजन बालाजी ग्रुप व दैनिक भास्कर के तत्वावधान में होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। शहरवासियों का स्वागत गुड़ तिल के लड्डू खिलाकर किया जाएगा। बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मनोरंजन के लिए घुड़ सवारी, ऊंट और बैलगाड़ी की सवारी आकर्षण का केंद्र होगा। यहां फूड जोन में अनेक स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे। यहां रंग बिरंगी पतंग, गिल्ली डंडे और कंचा जैसे अनेक सामग्री उपलब्ध रहेगी। यहां सभी गेम्स के लिए हर घंटे लकी ड्रॉ भी किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। आयोजन का यह चौथा साल, जुटते हैं शहरवासी बालाजी धाम में मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का यह चौथा साल होगा। एक ही परिसर में कई प्रकार की गतिविधियां होने से बड़ी तादाद में शहरवासी जुटते है। यहां साल भर में आधा दर्जन से ज्यादा इवेंट होते है। इधर, रविवार रात हुई पतंग महोत्सव की बैठक में मोनिका शर्मा, आराधना झवर, रंजना शर्मा, नीलम जैन, शोभना शाह, पूजा गोयल, स्नेहा गोयल सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रही।


