दैनिक भास्कर सम्मान समारोह…38 शख्सियत होंगे सम्मानित:डिप्टी सीएम अरुण साव आज देंगे इमर्जिंग‎स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड‎

समाज सेवा, शिक्षा,‎ स्वास्थ्य, राजनीति, उद्योग-व्यापार‎ समेत अन्य‎ क्षेत्रों में उत्कृष्ट‎ योगदान देने‎ वाले प्रदेश की‎ 38 शख्सियतों‎ को इमर्जिंग‎ स्टार ऑफ‎ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड से सम्मानित‎ किया जाएगा। दैनिक भास्कर की‎ ओर से यह सम्मान समारोह 24‎ मार्च सोमवार को होटल कोर्टयार्ड‎ बाय मैरियट में आयोजित किया जा‎ रहा है। इस सम्मान समारोह के‎ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण‎ साव हैं। उनके हाथों अलग-अलग‎ क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली‎ शख्सियतों को इमर्जिंग स्टार ऑफ‎ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड से सम्मानित‎ किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 7.30‎ बजे से शुरू होगा।‎ इमर्जिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़‎ अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया जा रहा‎ है, जिन्होंने अपनी जिद, जुनून और‎ जज्बे से एक अलग और खास मुकाम‎ हासिल किया है, जो ना केवल‎ अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज को‎ सकारात्मक दिशा में ले जा रहे हैं,‎ बल्कि वे दूसरों को भी इस दिशा में‎ प्रेरित कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों से हैं‎ लेकिन समाज की बेहतरी में उनका‎ अहम योगदान रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *