फाजिल्का में चोरी के शक में पकड़ा बच्चा:पड़ोसी के घर में घुसा, हाथ पर इंजेक्शन के निशान, लोगों ने पुलिस को सौंपा

फाजिल्का के गांधीनगर में एक 10 वर्षीय बच्चे को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया l आरोप है कि बच्चा एक घर में चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ l इससे पहले कि वह चोरी करता कि घर में पहुंचे मलिक को देख वह भागने लगा। लोगों ने बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि मोहल्ले में बजाज साहिब का नया मकान बन रहा है l पड़ोसी घर में सामान रखने गए तो शक हुआ कि अंदर कोई है l मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो 10 वर्षीय बच्चा घर की छत से होता हुआ दूसरे घर में दाखिल हो गया l बच्चे के हाथ पर इंजेक्शन के निशान घर के लोगों को पता लगा तो वह भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया l स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे के हाथ पर इंजेक्शन के निशान है। जिससे शक है कि यह गलत रास्ते पर जा रहा है। बच्चे को थाने ले गई पुलिस लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया l मौके पर फाजिल्का सिटी थाना के एएसआई मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बच्चे को थाने ले गए l पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *