दैनिक भास्कर हेल्थ केयर अवॉर्ड कल:चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संभाग के डॉक्टर्स का होगा सम्मान

कोटा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संभाग के डॉक्टर्स का सम्मान दैनिक भास्कर की ओर से किया जाएगा। इनमें प्रतिष्ठित फिजिशियन, ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, सांस रोग विशेषज्ञ, ऑर्थो सर्जन, गैस्ट्रो सर्जन आदि शामिल हैं। समारोह रविवार शाम 5 बजे एआरएन राधिका रिजॉर्ट्स में होगा। आयोजन न केवल डॉक्टर्स के लिए, बल्कि पूरे चिकित्सा जगह के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। डॉक्टर्स के सम्मान के साथ ही आयोजन चिकित्सा समुदाय के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। नए विचारों पर चर्चा कर सकते हैं। दैनिक भास्कर का यह आयोजन शहर के चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान होगा और डॉक्टर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन के लिए प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों की सूची तैयार की है। इस हेल्थ केयर अवॉर्ड के प्रति चिकित्सा समुदाय में विशेष उत्साह है। अधिक जानकारी के लिए दैनिक भास्कर के जितेंद्र गौड़ से मोबाइल नंबर 9672869365 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *