बाइक और एक्टिवा की भिड़ंत, दूल्हे समेत दो की मौत:सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर हुआ हादसा; राजस्थान के प्रतापगढ़ से पत्रिका देने आ रहा था

सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर शनिवार शाम 6 बजे एक्टिवा और बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार दूल्हा व एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन घायल हो गए। जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। दोनों मृतकों का पीएम रविवार सुबह होगा। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम रणपुर थाना घंटाली निवासी रामलाल डामोर (22) पिता राजमल डामोर अपने दो रिश्तेदारों के साथ अपनी शादी की पत्रिका बांटने सैलाना क्षेत्र के सेल्यारुंडी में अपनी बुआ के यहां आ रहा था। रतलाम जिले की लास्ट बार्डर पर राजस्थान सीमा के समीप बावड़ीखेड़ा गांव में बाइक सवार रामलाल सामने से आ रहे एक्टिवा सवार में जा भिड़ा। मौके पर ही मौत हो गई
टक्कर इतनी जोरदार थी रामलाल व एक्टिवा सवार गनी मोहम्मद (52) पिता रहमान रंगरेज की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा पर एक अन्य सवार मो. रफीक कुरैशी (48) पिता छोटे खां निवासी मराठों का वास रतलाम घायल हो गया। बाइक पर सवार में मृतक का रिश्तेदारी का भाई गोविंद और भतीजा मंशू भी घायल हो गए। रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया
दुर्घटना की सूचना मिलने पर सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को रात 7.30 बजे तक रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया दुर्घटना में दो की मौत हुई है। तीन घायल हुए है। जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। जांच की जा रही है। 6 मई को होना थी शादी
मृतक दूल्हे रामलाल का राजस्थान के करवी ग्राम के स्व. केशुराम निनामा की बेटी कविता निनामा के साथ 6 मई को शादी होने वाली थी। दुर्घटना के समय भी मृतक दूल्हे रामलाल डामोर के गले में माला थी। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की जानकारी लेकर सूचना पहुंचाई। दोनों मृतकों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे। इधर दूल्हे की मौत के बाद उसके गांव परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई। मृतक रामलाल अपने पिता का इकलौता सहारा था। मां का निधन पूर्व में हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *