दोआबा कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए संपर्क स्कॉलरशिप स्कीम

जालंधर| दोआबा कॉलेज में नए सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्पर्क स्कॉलरशिप स्कीम 2025 आरंभ की गई है। प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भंडारी ने बताया कि इसमें हर विद्यार्थी अपने कोर्स एवं होस्टल की फीस पर 18,000 रुपए तक की छूट हासिल कर सकता है। इसके तहत किसी भी बोर्ड से 12वींं उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 100 प्रतिशत छूट भी ले सकता है। कॉलेज में दाखिला लेने वाले सिंगल गर्ल चाइल्ड को डीसीजे सुकन्या शिक्षा स्कॉलरशिप, पेरेंट लैस एवं फॉदर लैस चाइल्ड को डीसीजे संरक्षण स्कॉलरशिप, इलेक्टिव संस्कृत रखने वाले विद्यार्थियों को डीसीजे संस्कृति स्कॉलरशिप, भाई-बहन को डीसीजे धरोहर छात्रवृति कन्सेशन, सशस्त्र बलों में कार्यरत अभिभावकों के बच्चों को डीसीजे सशस्त्र सेवा शौर्य स्कॉलरशिप, कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा नामांकित विद्यार्थियों को डीसीजे फैमिली स्कॉलरशिप तथा प्रत्येक सेमेस्टर में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को डीसीजे कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष तौर पर फीस में छूट के लिए प्रावधान रखा गया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *