मांग पूरी होने तक जारी रखने का किया ऐलान

गिरिडीह|जिले में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े 162 कर्मचारी तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। इनमें 37 एंबुलेंस के चालक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। गुरुवार को गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर स्टेडियम के पास एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारियों ने सरकार और संचालन कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार तांती ने बताया कि फरवरी में भी हड़ताल हुई थी। तब कंपनी और सरकार ने सभी मांगें मानने का आश्वासन दिया था। इसके बाद हड़ताल खत्म की गई थी। लेकिन अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। समय पर न वेतन मिल रहा है, न सुविधाएं। सभी कर्मी सेवा की शुरुआत से जुड़े हैं। इसके बावजूद किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। न ही ईएसआई और पीएफ का लाभ दिया जा रहा है। फरवरी से मई तक सिर्फ एक-दो हजार रुपए वेतन के नाम पर भेजे गए। इससे कर्मचारियों को घर चलाने में परेशानी हो रही है। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर मनोज कुमार, मजहर अंसारी, मनीष कुमार, रवींद्र कुमार, विकास कुमार, राजू कुमार, राजू विश्वकर्मा, गणेश कुमार, सुरेश पांडेय, राकेश कुमार, संतोष वर्मा, शमीम अंसारी, किशुन वर्मा, सुजीत कुमार, दीपक वर्मा व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *