दोपहर में तेज धूप ने दिलाई गलन से राहत

धौलपुर| कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच लोगों को सूरज देव ने राहत दी है। शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, बर्फीली हवाओं से गलन इतनी अधिक थी कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। लेकिन दोपहर होते-होते आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकलने से पार्कों और छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है, जिससे सुबह और देर रात गलन का अहसास बना हुआ है। गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद है, वहीं सरसों पर पाले का खतरा मंडरा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *