दोस्त की बहन को छेड़ने पर हुई थी बहस डिलीवरी बॉय को घेर कर किया हमला, गंभीर

जस्सियां इलाके के राजौरी गार्डन में रविवार शाम को काम से घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक पर 10 से 15 युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है, जो इस समय डीएमसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार शिवम ईकार्ट लॉजिस्टिक्स में डिलीवरी बॉय का काम करता है। शनिवार शाम घर लौटते समय ड्यूटी खत्म कर जैसे ही वह राजौरी गार्डन के पास पहुंचा, पहले से खड़े 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। बिना किसी कहासुनी के हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या ज्यादा थी, जिससे शिवम को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आरोपियों ने उसके सिर पर ही वार किए। गंभीर चोट लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। शिवम के पिता लखमिंदर पेशे से प्लंबर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार के अनुसार शिवम कम उम्र से ही घर की जिम्मेदारी संभालने लगा था और अपने पिता का हाथ बंटाता था। डॉक्टरों ने बताया, सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वही लड़ाई की वजह में दोस्तों का कहना है की शिवम के दोस्त की बहन को आरोपी छेड़ते थे, जिसके कारण आरोपी और पीड़ित पक्ष की पहले भी बहस हो चुकी थी। रविवार शाम को इसी से नाराज होकर युवकों ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसे डीएमसी में दाखिल करवाया गया। चौकी जगतपुरी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *