दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची:वांटेड बदमाश हसन उर्फ हसु गिरफ्तार, सवीना थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले वांटेड बदमाश हसन खान उर्फ हसु पिता गुड्डू खान को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि आरोपी ने मोहम्मद ताहिर उर्फ ताहिर अहमद के साथ मिलकर अपने दोस्त के विरोधी की हत्या करने की योजना बनाई थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। तीन माह पहले साथी को पिस्टल के साथ पकड़ा था
थानाधिकारी ने बताया कि 2 जुलाई 2025 को सूचना मिली थी कि ताहिर अहमद पिता मुस्ताक अहमद निवासी दीवानशाह कॉलोनी ने अपने साथी से पिस्टल व कारतूस खरीदी थी। फिर अपने विरोधी को ठिकाने लगाने की फिराक में नेला तालाब की तरफ घूम रहा था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। ताहिर अहमद के कब्जे से बिना लाइसेंस अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त की थी। आरोपी ताहिर ने जब्तशुदा पिस्टल व जिंदा कारतूस अपने साथी आरोपी हसन खान उर्फ हसु के मार्फत खरीदी थी। वह एक गिरोह के रूप में अपने विरोधी की हत्या की साजिश रच रहा था। ताहिर को आर्म्स एक्ट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वहीं, अब पुलिस ने दूसरे आरोपी हसन खान उर्फ हसु पिता गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *