जामुल थाना क्षेत्र से मारपीट और धमकी का एक मामला सामने आया है। नशे की हालत में ससुराल छोड़ने की जिद कर रहे युवक को उसके दोस्त ने उसके घर छोड़ दिया। इसके गुस्साए दोस्त ने अपने ही दोस्त को गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को चोट आई है। बहाने से मिलने बुलाया, फिर कहा-ससुराल छोड़ दो
श्रमिक नगर छावनी वार्ड 40, हनुमान मंदिर के पास रहने वाले नीरज पाठक ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नीरज पाठक अनिस वायर कंपनी, इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को वे अपनी ड्यूटी पर थे, तभी आकाश साहनी ने कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। नशे की हालत में बैठा था युवक
नीरज जब कंपनी से बाहर निकले तो देखा कि आकाश साहनी एनएन कंपनी के पास नशे की हालत में बैठा हुआ था। आकाश ने उसे ससुराल छोड़ने की मांग की। नीरज ने उसे गाड़ी में बैठाया, लेकिन ससुराल न ले जाकर श्रमिक नगर स्थित उसके घर के पास छोड़ दिया और वापस लौटने लगे। गाली-गलौज कर बांस के डंडे से मारा
इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे शनि मंदिर के पास आकाश साहनी अचानक पीछे से आया और गाली-गलौच करते हुए नीरज से झगड़ा करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से हमला कर दिया। हमले में नीरज को चोट लगी है। नीरज पाठक ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


