जिम में अश्लील गाना बजाया, रोकने पर पीटा…VIDEO:शहडोल में युवक पर डम्बल से हमला किया, गला दबाया; बचाने गई युवती से भी झूमाझटकी

शहडोल के बुढ़ार रोड स्थित एक जिम में सोमवार को गाना बदलने को लेकर हुए विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है, जिसमें ऋषि मिश्रा नाम के युवक पर डम्बल से हमला किया गया। पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट की दो तस्वीरें देखिए… तेज आवाज में बजा रहे थे अश्लील गाने
पुलिस के मुताबिक जिम में कुछ युवक तेज आवाज में अश्लील गाने चला रहे थे। इसी दौरान, जिम कर रही एक युवती ने गाने बदलने या आवाज धीमी करने का अनुरोध किया। युवकों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। युवती के साथ मौजूद ऋषि मिश्रा ने भी शालीनता से यही अनुरोध दोहराया, जिससे आरोपी युवक भड़क गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एकजुट होकर ऋषि मिश्रा पर हमला कर दिया और मारपीट की। हमलावरों ने डम्बल से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती ने की बीच-बचाव की कोशिश
घटना के दौरान युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। घायल ऋषि मिश्रा को फौरन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने 6 युवकों पर केस दर्ज किया
सब इंस्पेक्टर उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 6 युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *