दोहरीकरण पूरा, जोधपुर-रेवाड़ी और हिसार रूट की ट्रेनें बहाल:बीकानेर मंडल में काम पूरा, सालासर एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें फिर अपने रूट पर लौटीं

जोधपुर मंडल के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बीकानेर मंडल में चल रहे रेल दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद रविवार से जोधपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनें फिर से शुरू कर दी गई हैं। इसमें हिसार, रेवाड़ी और दिल्ली जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। 28 किलोमीटर का काम पूरा जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का काम चल रहा था। चूरू-आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के बीच करीब 28 किलोमीटर लंबे इस काम के चलते 19 से 24 जनवरी तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। यह कार्य 24 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ये ट्रेनें हुई बहाल डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14823/14824 जोधपुर-रेवाड़ी-जोधपुर और ट्रेन संख्या 14891/14892 जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे अस्थाई रूप से रद्द किए गए थे। अब इनका संचालन रविवार से वापस शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22421/22422 (सालासर एक्सप्रेस) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। अब यह ट्रेन भी अपने निर्धारित पुराने रूट से ही संचालित होगी। दोहरीकरण से कम होगी देरी त्रिपाठी का कहना है कि रेल लाइन के दोहरीकरण से नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों का संचालन समय बचेगा और देरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। साथ ही यात्रा अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय होगी। यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ माल परिवहन और आर्थिक विकास को भी गति देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *