चाईबासा| नाबालिग के साथ रेप करने के मामले में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटियापोदा निवासी मानसुर अंसारी, पिता हामिद अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। वहीं 20 हजार का जुर्माना भी किया है। इसके अलावे चाईबासा मुफ्फसिल थाना के अभियुक्त अशीष सोय, पिता सुशील सोय भूता, टोला- डांगुरपी को भी रेप केस में सात साल की सजा सुनाई है।


