दो चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद, भेजे गए जेल

भास्कर न्यूज |गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय के समीप आर एस अग्रवाल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाये जा रहे भवन में कार्यरत इंजीनियर रांची के नयासराय निवासी रोहित कुमार के कमरे में बीते 16 अगस्त को हुए चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर ली है। साथ ही चोरी की इस घटना में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दी है। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर चोरी के दो मोबाइल फोन व एक एचपी कम्पनी का लैपटॉप बरामद कर ली है। गिरफ्तार चोरों में बड़ाईक मुहल्ला निवासी रोहित सिंह उर्फ जट्टा व देवी मंडप रोड निवासी सुमित मिश्रा उर्फ टोकन पंडित शामिल है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह व सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 अगस्त को चोरी की घटना के बाद वादी रोहित कुमार जो आरएस अग्रवाल इंफ्राटेक प्राइवेट कंपनी में प्राईवेट इंजीनियर के रूप में काम करते है और वे सदर अस्पताल गुमला में नव निर्माण बिल्डिंग में कार्यरत है। अज्ञात चोरों द्वारा उनके कमरे से दो बजे रात्रि में दो मोबाइल एवं एक एचपी कंपनी का लैपटॉप की चोरी कर ली गई थी। इस घटना के बाद कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई व अनुसंधान शुरू किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में दिनांक 26 मार्च को अभियुक्त 23 वर्षीय रोहित सिंह उर्फ ज‌ट्टा ग्राम दुर्गा नगर वर्तमान पता बड़ाईक मुहल्ला थाना जिला गुमला एवं 24 वर्षीय सुमित मिश्रा उर्फ टोकन पंडित ग्राम एसएस हाई स्कूल देवी मंदिर रोड वर्तमान पता लक्ष्मण नगर थाना व जिला गुमला को गिरफ्तार किया गया। तथा रोहित सिंह उर्फ टोकन पंडित के निशानदेही पर इस कांड में चोरी गयी एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल एवं एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल को बरामद किया गया। तथा सुमित मिश्रा उर्फ टोकन पंडित के निशानदेही पर चोरी गयी एचपी कम्पनी का लैपटॉप को बरामद किया गया। सुमित मिश्रा उर्फ टोकन पंडित वर्ष 2018 में बाइक चोरी एवं 2020 में लूट कांड में जेल जा चुका है। दोनों की गिरफ्तारी में शामिल छापामारी दल में पुअनि कृष्ण कुमार, पुअनि शरद कुमार, आईआरबी 5 आरक्षी 434 सुनेश्वर सिंह, आईआरबी 5 आरक्षी-331 कुणान कुमार निशाद, सुनील आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *