भास्कर न्यूज | लुधियाना दीवार तोड़ने आए नगर निगम और पुलिस फोर्स को विरोध का सामना करना पड़ा। निवासियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जेसीबी की मदद से नगर निगम ने दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर निगम की टीम वीरवार की सुबह राहों रोड पहुंची थी। पुलिस फोर्स समेत नगर निगम की जेसीबी ने दीवार तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए थे। लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इससे सड़कपर जाम लग गया। निगम अधिकारियों और पुलिस ने लोगों से बातचीत की लेकिन लोगों ने पुरजोर विरोध किया। इससे वहां जाम लग गया। निवासियों का कहना है कि बिल्डर्स की ओर से इस दीवार के पास कॉलोनी काटी है। दीवार तोड़कर कॉलोनी काटने वाले लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। सरेआम धक्के शाही हो रही है। एनजीटी, हाईकोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन निगम वाले सुनवाई नहीं हो रही है। 3 से 4 बार पहले भी विवाद हो चुका है। निगम अधिकारियों का कहना है कि रास्ता लिंक रोड है जिसे ताजपुर रोड तक लिंक करना है। इसलिए इसे चालू किया जा रहा है। अधिकांश निवासी इस कार्रवाई से सहमत है। कुछ लोगों ने विरोध किया है।


