दो दशक से आस, मलगेर नाले पर पुलिया का सपना अब भी अधूरा, राहगीर परेशान

दंतेवाड़ा| जिले के कुआकोंडा ब्लॉक अंतर्गत मलगेर नाले पर पुलिया निर्माण की मांग पिछले दो दशकों से लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले नक्सल समस्या के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। कई बार सर्वे भी किए गए, लेकिन आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। अब क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां काफी हद तक कम हो चुकी हैं, फिर भी पुल निर्माण को लेकर प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती है। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल के बन जाने से दो ग्राम पंचायतों के 2 हजार से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। खेती-किसानी, बाजार और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *